फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा में कांग्रेस को तगड़ा झटका. पूर्व जनपद अध्यक्ष समेत 400 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Wed, 20 Mar 2024 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा

सार

 रीवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रीवा में अयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष गीता माझी सहित 400 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। इधर दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। रीवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जनपद अध्यक्ष समेत 400 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को शहर के सिरमौर चौराहे पर स्थित एक शॉपिंग मॉल में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के तीसरे कार्यालय केन्द्रीय कार्यालय सुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल समेत रीवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा सहित भाजपा विधायक और मध्य प्रदेश लोकसभा के सह प्रभारी सतीश उपध्याय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर आज कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। रीवा में अयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष गीता माझी सहित 400 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। 

डिप्टी सीएम बोले कांग्रेस मुक्त हो रहा भारत
मीडिया से बात करते हुऐ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। बड़ी उत्साह के साथ लोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। निष्कलंक रहने वाले भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा को पीएम मोदी ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो वैसे भी समाप्ति की ओर इस बार तो वह और कम हो जाएगी। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि रीवा का वोट तो पूरी तरह से दिखाई दे रहा है। देश तो कांग्रेस मुक्त हो ही रहा है, लेकिन रीवा वासियों ने पहले ही निर्णय कर लिया की कांग्रेस मुक्त रीवा हो ही जाएगा। जो राम का नहीं हुआ, इसके लिए लोग कांग्रेस छोड़कर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें