फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रीवा सीट से सांसद जनार्दन को तीसरी बार मिला टिकट, राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोला हमला

Sun, 03 Mar 2024 10:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

MP News: भाजपा ने शनिवार की देर शाम लोकसभा चुनाव के 195 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर रीवा संसदीय सीट से भाजपा सांसद जानार्दन मिश्रा पर अपना भरोसा जताया है। देर शाम जैसे ही रीवा लोकसभा सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा के नाम के घोषणा हुई तो सिविल लाइन स्थित सांसद निवास में जश्न मनाया जाने लगा। 
विज्ञापन
रीवा सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा रिपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से तीसरी बार रीवा संसदीय सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा को टिकट मिला है। टिकट की घोषणा के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और कहां कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और चयन समिति को ही पता होगा की तीसरी बार उनका चयन क्यों किया गया है, लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक सामान्य और आचरण करने वाले कार्यकर्ता को परखा और देखा जाता है। 

विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अगर वह तीसरी बार निर्वाचित होकर सांसद चुने जाते है तो उनकी पहली प्राथमिकता होगी की जिले में जो इंफस्ट्राक्चर की कमी है उस पर काम करेंगे। सड़कों के मामले में हम थोड़ा सा ठीक हैं, लेकिन अभी रेलवे, हवाई सेवा, इन सुविधाओं को लेकर हम थोड़ा पिछड़े हुए हैं, जिसमें सुधार और विस्तार करने की बहुत ही अवश्यकता है।  
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रीवा से मिर्जापुर वाया हनुमना एक नई रेल परियोजना की शुरूआत के लिए हमारे ओर से प्रयास किया गया था, जिसका सर्वे भी किया जा चुका है, लेकिन कोरोना की वजह से वह काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


जनार्दन मिश्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट मुनगा 
सांसद ने कहा कि उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट भी है, जिससे वह माताओं बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने मुनगा के पेड़ लगाने का काम शुरु किया था। हालांकि, वह भी अच्छे ढंग से नहीं हो पाया, लेकिन इन वर्षों में वह इस कार्य को प्राथमिकता देंगे ताकि मुनगा के सेवन से कुपोषित बच्चे और माताओं को पोषण आहार मिल सके। 

केंद्र की योजनाओं को धरातल पर लाना पहला लक्ष्य
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा के इसके अलावा केंद्र की जो भी योजनाएं है, उन्हें रीवा के धरातल पर उतारना है और उन योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा। सांसद ने कहा की रेलवे के मानचित्र में रीवा को प्राथमिकता दी जा रही है, इसका प्रमाण वंदे भारत ट्रेन है, जिसका संचालन पूर्व में रीवा से हो चुका है। 

राहुल गांधी पर साधा निशाना 
वहीं, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर  मिश्रा ने तीखी टिप्पणी की। सांसद ने कहा कि  जहां जहां पांव पड़े संतन के वहां वहां बंटाधार हुआ। बता दें, रीवा सांसद अक्सर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर भी है, जिसके चलते कई बार स्कूल के टॉयलेट को हाथों से साफ करने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो चुके है।

सबसे ज्यादा वोट पाने का है रिकॉर्ड 
2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा ने 3 लाख 12 हजार 860 वोट से जीत हासिल की थी और अब तक में सबसे ज्यादा मतों जीत दर्ज कराने का रिकॉर्ड भी कायम किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते और पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी के पुत्र सिद्धार्थ तिवारी को करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें