फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: सड़क पर आवारा गोवंश मिले तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने पंचायत सचिवों को दी चेतावनी

Sat, 06 Sep 2025 10:48 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंंज

सार

मऊगंज कलेक्टर ने सड़कों पर घूमते निराश्रित गोवंश पर सख्ती दिखाई है। अब सड़क पर कोई आवारा पशु मिला तो पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों पर सीधी जिम्मेदारी तय होगी। गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
कलेक्टर ने जारी किए आदेश।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश की समस्या को लेकर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब सड़क पर कोई भी आवारा पशु दिखा तो उसकी सीधी जिम्मेदारी पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों की होगी।

विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि खुलेआम घूमते गौवंश के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। किसानों की मेहनत से तैयार फसल भी बर्बाद हो रही है। इतना ही नहीं, कई बार मृत पशुओं के शव लंबे समय तक सड़कों पर पड़े रहते हैं, जो न केवल दुर्गंध फैलाते हैं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी पैदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सियासी घमासान का केंद्र बनी देवरी नपा, अध्यक्ष नेहा पद से नहीं हटेंगी, हाइकोर्ट ने दिया स्टे
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पंचायत सचिव व रोजगार सहायक निराश्रित पशुओं को पास की गौशालाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएं। यदि, निरीक्षण के दौरान सड़क पर आवारा गौवंश मिला, तो संबंधित सचिव या सहायक को तत्काल निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के इस आदेश की प्रतिलिपि रीवा संभागायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत, एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारियों को भेजी गई है, ताकि निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।

ये भी पढ़ें:  कंपनी से पेस्ट कंट्रोल का ठेका छीनने की तैयारी, दो साल से कर रही थी काम, 11 करोड़ पर भी संकट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें