फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime News: 'मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर', हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने दी जान, जानें मामला

Sat, 06 Sep 2025 10:41 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले के बहोरीबंद में निजी बैंक के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी हथेली पर लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर।  
विज्ञापन
हथेली पर लगा सुसाइड नोट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में प्राइवेट बैंकों की लूट से परेशान एक छोटे व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दिल दहला देने वाली यह घटना बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम डिंहूटा की। से सामने आई है, जहां 38 वर्षीय पूरन लाल मेहरा ने चिरहुल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने अपनी हथेली पर लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार राजपाल सर, बहोरीबंद हैं।
विज्ञापन


2 सितंबर की शाम करीब 6 बजे मृतक के पिता सुमेरा मेहरा (66) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र पूरन लाल मेहरा ने गांव के चिकना भरका के पास चिरहुल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। वह एक निजी बैंक में कर्मचारी का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन आक्रोशित हैं, वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके बेटे को आत्महत्या की कगार पर किसने पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में 4 इंच तक गिर सकता है पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बहोरीबंद टीआई अखिलेश दहिया ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया है। मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: खाद्यान्न घोटाले मामले में कार्रवाई, 29 राशन दुकान संचालक और चार सरकारी कर्मचारियों समेत 33 पर केस

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें