फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: चोरी के शक में युवक से दरिंदगी, परिवार बोला- पुलिस दबा रही सच, एसपी के हस्तक्षेप के बाद मिला इलाज

Wed, 15 Oct 2025 11:00 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मऊगंज में चोरी के शक में युवक के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया। परिजनों ने थाना प्रभारी पर गंभीर धाराएं न जोड़ने का आरोप लगाया। एसपी दिलीप सोनी के हस्तक्षेप पर युवक को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक युवक के साथ ऐसी बर्बरता की गई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारती ने मामले को दबाने की कोशिश की और एफआईआर में गंभीर धाराओं को शामिल नहीं किया।

विज्ञापन


पीड़ित के पिता का कहना है कि उनका बेटा रास्ता भटककर किसी के घर की बाउंड्री के पास रुक गया था। इसी दौरान घरवालों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। परिजनों के मुताबिक, मारपीट के दौरान युवक के साथ अमानवीय अत्याचार किया गया। जब सुबह परिवार वहां पहुंचा तो युवक अधमरा हालत में पड़ा था, उसका चेहरा खून से लथपथ था।

ये भी पढ़ें- कलेक्टर के सामने महिला को घसीटा, इस बात की शिकायत करने आई थी, जिलाधीश बोले- आप हमें ब्लैकमेल कर रहे
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया कि पुलिस ने न तो तत्काल मेडिकल कराया और न ही शिकायत दर्ज की, बल्कि उन्हें डांटते हुए कहा गया कि बेटे को घर ले जाएं। बाद में हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी उचित इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन


मामले की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया। एसपी ने डॉक्टरों से बात कर पीड़ित के इलाज की व्यवस्था करवाई और उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब युवक को गंभीर हालत में रीवा भेजा गया। एसपी दिलीप सोनी ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें