फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: मऊगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 मामलों में वांछित शातिर अपराधी मनीष सिंह सेंगर गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 07:28 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मऊगंज थाना पुलिस ने 36 आपराधिक मामलों में वांछित शातिर अपराधी मनीष सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। मारपीट, एनडीपीएस सहित संगीन अपराधों में लिप्त आरोपी लंबे समय से फरार था। सटीक सूचना और रणनीति के तहत गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप है।

विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊगंज थाना क्षेत्र में कानून को खुली चुनौती देने वाला शातिर अपराधी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। मऊगंज सहित जिले के विभिन्न थानों में 36 आपराधिक मामलों में वांछित 36 वर्षीय मनीष सिंह सेंगर को मऊगंज थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत और सटीक रणनीति के तहत गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार मनीष सिंह सेंगर पर मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, शासकीय कर्मचारियों से मारपीट सहित कई संगीन अपराध दर्ज हैं। यह अपराधी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सटीक सूचना मिली, जिसके बाद मऊगंज थाना पुलिस ने घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः कानून की जीत हुई।

ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में मरम्मत के नाम पर 28 लाख का फर्जीवाड़ा, बिना काम किए पास कराए बिल, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई को लेकर मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारती ने साफ शब्दों में कहा अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। मऊगंज पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया है। मऊगंज पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि कानून से टकराने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें