फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; 10 से ज्यादा लोग घायल

Wed, 02 Sep 2026 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा-सीधी मार्ग के बदबार स्टैंड के पास पवन एक्सप्रेस बस और बल्कर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। अधिकारियों के मुताबिक तीन लोगों के मौत हुई है। पुलिस और राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचाया।
विज्ञापन
रीवा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा  बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से आ रहे बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोगों ेके मौत हुई है। 
विज्ञापन

 


टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।  स्थानीय निवासियों ने तुरंत गुढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से संजय गांधी अस्पताल रीवा भर्ती कराया गया। रीवा हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की अभी तक मौत हुई है। सात गंभीर घायल हैं और पांच लोगों को सामान्य चोट आई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर साइकिल चला रहे मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर ही मौत

बचाव और राहत कार्य
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद की स्थिति
इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है। 

मृतकों के परिवार को दो-दो लाख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैंं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें