फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी और एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 10 Nov 2021 12:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रीवा में लोकायुक्त ने थाना प्रभारी को 10 हजार और एएसआई को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। 
विज्ञापन
रीवा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त पुलिस ने रीवा में गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एसएस बघेल को 10 हजार और एएसआई परिहार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रीवा एसपी नवनीत भसीन ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


रीवा में गोली चालन और लूट के मामले में एक आरोपी से मामला रफा-दफा करने के लिए थाना प्रभारी और एएसआई ने 13 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को कर दी। बुधवार को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप करने की स्ट्रैटेजी बनाई और बघेल और परिहार को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद एसपी ने दोनों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें