फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: पैसे नहीं देने पर पत्नी को बुरी तरह पीटता था शराबी पति, गंभीर घावों के साथ परेशान महिला पहुंची थाने

Mon, 14 Aug 2023 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले की महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि पति शराब के लिए पैसे मांगता है, नहीं देने पर मारपीट करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले में पति की क्रूरता का मामला सामने आया है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति पत्नी को आए दिन बुरी तरह पीटता था। पिटाई से महिला के शरीर पर कई गंभीर घाव हो गए। तंग आकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़िता कीर्ति शुक्ला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की निवासी है। सात साल पहले कीर्ति की शादी धूमधाम के साथ सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा गांव में विनय शुक्ला के साथ हुई थी। दो साल तक सब ठीक चला। इसके बाद से पीड़िता कीर्ति शुक्ला का पति विनय आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विनय उससे पैसों की मांग करता था और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति पैसे मायके से लाने का दवाब बनाता था। पिछ्ले पांच सालों से वह आए दिन इसके साथ मारपीट करता है। मारपीट से उसकी एक संतान की पेट में ही मौत हो गई थी। अभी दो बच्चियां हैं जिन्हें पति जहर देकर मारने की कोशिश कर चुका है। 

पीड़िता ने महिला थाने आकार अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कड़ी करवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के पति को थाने बुलाकर समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद भी कोई बात नहीं बन पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें