फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa Crime: पैसे के लिए बेटे ने मां की हत्या की, लाठी-डंडे से तब तक पीटता रहा, जब तक वह मर न गई

Wed, 15 Mar 2023 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी मां को सिर्फ पैसे के विवाद को लेकर मार डाला। गजब तो यह है कि युवक यानी मृतक महिला का बेटा अपनी मां को तब तक पीटता रहा, जब तक वह मर न गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी के नकवार गांव से हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर बेटे ने पैसे के लिए मां को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि पैसे को लेकर युवक से अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ। पैसा नहीं देने पर युवक ने लाठी डंडा से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजवंती सिंह गौड़ पति नचकऊ सिंह उम्र 70 साल के साथ पुत्र सिद्धराज सिंह पिता नचकऊ सिंह उम्र 25 साल से पैसे को लेकर वाद-विवाद हुआ। विवाद बढ़ता गया और युवक अचानक लाठी डंडा से प्रहार कर दिया, तब तक करता रहा, जब उसकी मौत नहीं हो गई।

वहीं, ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना दी तो मौके पर हनुमना थाना प्रभारी चेतन मार्शकोले और चौकी प्रभारी प्रज्ञा पटेल और उनके स्टॉप ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें