महिला ने सीएम के संबोधन के दौरान कागज लहराए।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी का शिलान्यास करने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को रीवा पहुंचे। सीएम जब भाषण दे रहे थे, तभी बीच में एक महिला बोल पड़ी और सीएम शिवराज से न्याय की गुहार लगाने लगी। सीएम ने मंच से ही उसकी बात को सुनने का भरोसा दिलाया और कहा की तुम्हें न्याय मिलेगा।