फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: भाजपा सांसद ने पढ़ी मोदी की दाढ़ी की महिमा, कहा- दाढ़ी से झरते हैं घर ही घर 

Thu, 25 Nov 2021 01:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रधानमंत्री की दाढ़ी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। वह भी अनूठे अंदाज में। उन्होंने कहा कि मोदी की दाढ़ी का ध्यान रखिए, घर बनते रहेंगे। 
 
विज्ञापन
अपने संसदीय क्षेत्र में संबोधित करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में सबको पीछे छोड़ दिया है। मोदी तो मोदी, अब उनकी दाढ़ी भी तारीफ बटोर रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी जी की दाढ़ी अमर हैं। उनकी दाढ़ी से घर झरते (गिरते) हैं। एक बार में 50 लाख, एक बार में एक करोड़ आवास झरते हैं। उनका यह बयान तीन नवंबर का है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सांसद ने तीन नवंबर को सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में सुकवार जायसवाल बस्ती की सड़क का भूमिपूजन किया। वहां उन्होंने स्थानीय बोली में ही लोगों के सामने मोदी महिमा का गान किया। उन्होंने कहा कि जब तक इस देश के प्रत्येक व्यक्ति को घर नहीं मिल जाता, तब तक मोदी की दाढ़ी से आवास ही आवास झरते रहेंगे। मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं। जब वे दाढ़ी फटकार देते हैं तो घर ही घर झरते हैं। एक बार फटकारो तो पचास लाख घर, कहीं से एक करोड़ घर। विधायक को जितनी देर कहने में लगती है, उतनी देर में तो घर झरने लगते हैं। उन्होंने तो यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मोदी की दाढ़ी अमर है। यह कभी खत्म नहीं होने वाली। 




जनार्दन मिश्रा अपने इस तरह के बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने सफाई और स्वच्छता को लेकर मोदी की तारीफ में अपने अनूठे ही अंदाज में कसीदे पढ़े थे। मिश्रा के नए बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन

  लोगों का भ्रम दूर करना जरूरी था
विज्ञापन

सांसद जनार्दन मिश्रा का कहना है कि गांवों में लोगों के बीच अफवाह पसरी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना बंद होने वाली है। उनका यह भ्रम दूर करने के लिए मैंने यह बयान दिया। मेरा उद्देश्य यही था कि लोगों को समझ में आने वाली भाषा में प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में उन्हें बताया जाए। इस बारे में प्रधानमंत्री की गंभीरता और सोच को साफ करने के लिए मैंने ऐसा कहा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें