फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में राजस्व निरीक्षक 60 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पैतृक जमीन सीमांकन के बदले मांगी थी घूस

Fri, 02 Dec 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में रीवा लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। उसने ये रकम पैतृक जमीन का सीमांकन कराने के बदले मांगी थी। 
विज्ञापन
उमरिया में राजस्व निरीक्षक को 60 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व निरीक्षक को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। उसने ये रकम पैतृक जमीन का सीमांकन कराने के बदले मांगी थी। उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय शेख करिमुल्ला पिता शेख सलामत ने रीवा लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह उमरिया जिले के चंदिया थाना इलाके के ग्राम चंदिया में रहता है। उसने बताया कि वह अपनी बहू की जमीन का सीमांकन पश्चात एवं पैतृक जमीन का सीमांकन कराने के काम के सिलसिले में राजस्व निरीक्षक लालमणि प्रजापति (54) से मिला था। प्रजापति ने काम के बदले 60 हजार रुपये मांगे थे। 

रीवा लोकायुक्त ने शिकायत की पड़ताल के बाद उसे सही पाया और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल तैयार किया। डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल को भेजा गया। फरियादी को रुपये लेकर आरोपी के बताए स्थान पर भेजा। शासकीय आवास तहलील कॉलोनी में जब फरियादी ने राजस्व निरीक्षक लालमणि प्रजापति को रुपये दिए, वैसे ही टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें