फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मौसम में फिर बढ़ने लगी ठंडक, अगले हफ्ते कड़ाके की सर्दी के आसार

Fri, 02 Dec 2022 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में  विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में बार-बार परिवर्तन जारी है। मौसम कभी ठंडा तो कभी सामान्य हो रहा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर भी ज्यादा नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिक भी बता रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव तो सबसे गर्म खरगोन रहा। दिन का पारा 30 डिग्री के अंदर बना हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में  विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो पश्चिमी मप्र में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट रही, वहीं पूर्वी मप्र में तापमान लगभग स्थिर रहा। प्रदेश में दिन का तापमान भी कहीं-कहीं गिरा है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 6.4, रायसने में 7, पचमढ़ी में 7.6, ग्वालियर में 7.8, उमरिया में 8.9, राजगढ़ में 9, नरसिंहपुर-खंडवा में 9.4, खजुराहो में 9.5, गुना में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान की बात करें तो कहीं-कहीं इसमें भी गिरावट रही। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे ही बना रहा। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 29.8, खंडवा में 29.1, मंडला में 29, दमोह में 28.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि हवाओं का रुख उत्तरी होने से लगातार पारा गिर रहा है।  अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश के मौसम पर असर डालने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। उत्तर भारत में आया एक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण प्रदेश में तापमान भी लुढ़का है। संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते से मौसम सर्द हो सकता है। यानी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें