फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज ने फिर साधा मोदी पर निशाना

Tue, 02 Jul 2013 03:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मसले पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच छिड़ी ट्विटर वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया। हालांकि उनके निशाने पर कांग्रेस के नेता न होकर संभवतः गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन


ट्विटर पर चौहान ने कहा कि हमारे बचाव दल ने उत्तराखंड में मध्य प्रदेश के नागरिकों को बचाने के अलावा बिना किसी भेदभाव के दूसरे राज्यों के 1810 श्रद्घालुओं को भी बचाया।

पढ़ें, उत्तराखंड की पल-पल की खबरें

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हेलीकाप्टरों ने न केवल प्रदेश के 292 श्रद्घालुओं को बाहर निकाला, बल्कि दूसरे राज्यों के 247 श्रद्घालुओं की जान भी बचाई।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शिवराज सिंह ने इस ट्वीट के जरिए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ये दावा किया गया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में फंसे 15 हजार श्रद्घालुओं को एक ही दिन में राज्य से बाहर निकाल लिया था।

उत्तराखंड में फिर मच सकती है तबाही

हालांकि इस मुद्दे पर विवाद गहराने के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सफाई दी थी।

उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी ने कभी ये दावा नहीं किया कि उन्होंने उत्तराखंड से एक ही दिन में 15 हजार गुजराती श्रद्घालुओं को बाहर निकाला था।

मंदिर पर भी बोले थे शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी के केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव की भी परोक्ष आलोचना की थी।

चौहान ने कहा था उत्तराखंड में फिलहाल मंदिर निर्माण से अधिक जरूरी कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार को केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव दिया था। हालांकि प्रदेश सरकार ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें