गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर होता है। जहां सुबह और शाम को जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी परेड की रिहर्सल में जुटे हुए हैं। परेड की रिहर्सल पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक व पुलिस अधिकारी और एनसीसी के अधिकारियों द्वारा करवाई जा रही है।
उज्जैन के दशहरा मैदान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में पूर्ण ड्रेस के साथ पुलिस-होमगार्ड, एनसीसी के जवानों और स्कूल के विद्यार्थियों ने परेड तथा अन्य कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आशीष सिंह और एडीएम संतोष टैगोर ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर होता है। जहां सुबह और शाम को जिला पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी परेड की रिहर्सल में जुटे हुए हैं। परेड की रिहर्सल पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक व पुलिस अधिकारी और एनसीसी के अधिकारियों द्वारा करवाई जा रही है। दशहरा मैदान पर प्रतिदिन परेड रिहर्सल के साथ ही गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी स्कूल के विद्यार्थी कर रहे हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव लेंगे परेड की सलामी
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी की सुबह नौ बजे से दशहरा मैदान पर होगा। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव परेड की सलामी लेंगे।