फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: गलत ट्रेन में चढ़ गई थी महिला, पता चला तो चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, आरपीएफ जवान ने दौड़कर बचाई जान

Fri, 23 Dec 2022 04:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

ज्जैन जिले के नागदा की रहने वाली सागरबाई गलती से एर्नाकुलम से निजामुद्दीन को जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थी। यात्रियों ने उसे बताया कि वह गलत ट्रेन में सवार हो गई है जिस पर वह चलती ट्रेन से कूद गई। हालांकि महिला सुरक्षित है। 
विज्ञापन
रतलाम में चलती ट्रेन से कूद गई महिला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर आकर गिरी महिला को देखते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ का सुरक्षा जवान उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। सुरक्षाकर्मी द्वारा महिलाओं को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा के लिए कुछ लोगों की मदद से चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 5 की है। दरअसल महिला यात्री गलत ट्रेन में सवार हो गई थी। इस बात की जानकारी जब उसे अन्य यात्रियों से मिली तो उसके द्वारा बिना कुछ सोचे समझे चलती ट्रेन से छलांग लगा दी गई। ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर आ कर गिरती महिला पर आरपीएफ के जवान की नजर पड़ी तो वह उसे बचाने के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचा।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर गठित इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे में महिला बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बताया जा रहा है कि उज्जैन जिले के नागदा की रहने वाली सागरबाई गलती से एर्नाकुलम से निजामुद्दीन को जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थी। यात्रियों ने उसे बताया कि वह गलत ट्रेन में सवार हो गई है जिस पर उसने चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतरने का प्रयास किया। गनीमत रही की ट्रेन धीमी गति से चल रही थी।  जिसकी वजह से महिला को मामूली चोटें आई हैं। महिला द्वारा अच्छा महसूस किए जाने के बाद रेलवे के सुरक्षाकर्मी द्वारा उसे सही ट्रेन में बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें