फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: लावारिस शव को कचरे के ढेर में दफनाया, परिजन ढूंढते हुए थाने पहुंचे, तब हुआ खुलासा

Thu, 07 Jul 2022 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

कुछ दिन पहले लावारिस हालत में मृत मिले युवक के शव को जिम्मेदारों ने कचरे के ढेर में दफना दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लापता बेटे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने एक व्यक्ति के कपड़े दिखाए जो उनके बेटे के निकले।
विज्ञापन
युवक के शव को कचरे के ढेर में दफना दिया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और प्रशासनिक अमले की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर रतलाम शहर में सामने आई है। कुछ दिन पहले लावारिस हालत में मृत मिले युवक के शव को जिम्मेदारों ने कचरे के ढेर में दफना दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लापता बेटे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे और पुलिस ने एक व्यक्ति के कपड़े दिखाए जो उनके बेटे के निकले।
विज्ञापन


थाना औद्योगिक क्षेत्र के काटजू नगर स्थित एक खंडहर जैसे मकान से कुछ दिन पहले राजीव नगर निवासी 26 वर्षीय साजिद का शव मिला था। परिजनों ने जब शव की जानकारी मांगी तो उन्हें बेटे का शव कचरे के ढेर में दफनाए जाने की सूचना गुरुवार को मिली। इसके बाद करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर में कचरे के ढेर से शव को निकाला जा सका जिसे अब जाकर परिजनों को सौंपा गया है।

मृतक साजिद की मां और उसके दो बच्चे गुरुवार से ही कचरे के ढेर पर बैठे हुए अपने बेटे के शव के निकलने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल शव के ऊपर इतना कचरा डाल दिया गया था कि उसे हटाने के लिए पोकलेन मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। जिम्मेदारों के इस गैर जिम्मेदाराना रवैए को देख परिजनों के द्वारा पुलिस-प्रशासन से मांग की गई है कि भविष्य में वे कभी किसी के लाल को इस तरह से कचरे के ढेर में न दफनाए। साजिद की मां मुमताज का कहना है कि जिम्मेदारों को इंसानियत बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें