फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: वर्चस्व की लड़ाई में की गई थी दो युवकों की हत्या, मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, 14 लोग फरार

Tue, 26 Mar 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

वर्चस्व की लड़ाई में दो युवकों की हत्या की गई थी। एसपी ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया। वहीं, मामले में सात आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और 14 लोग फरार हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम के नामली थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व महू-नीमच फोरलेन स्थित कांडरवासा फंटे के पास दो युवकों के शव मिल थे, जिनको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामला हत्या का ही निकला।

विज्ञापन


एसपी रतलाम ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते दोनों युवकों की हत्या की गई। इस दोहरे हत्याकांड को 21 नामजद आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया है, जिनमें पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अन्य 14 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा करने में साइबर सेल एक्सपर्ट वर्तमान में धार डीएसपी जितेन्द्र सिंह सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई के चलते आरोपियों ने पहले ग्राम बांगरोद से नेगड़दा पहुंच मार्ग के कच्चे रास्ते पर बाइक पर सवार केशव गुर्जर और गजेंद्र सिंह डोडिया को चार पहिया वाहनों से टक्कर मार घसीटा। इसके बाद एकजुट होकर हॉकी, फावड़े और गेती से मारपीट कर हत्या को अंजाम दिया। हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए दोनों युवकों के शव को फोरलेन पर हादसे के रूप में रख कर और उनके मोबाइल भी फोड़कर डैमेज कर चले गए। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मृतक युवकों और आरोपियों के बीच पिछले लंबे समय से गैंगवार की स्थिति बनी हुई थी। पूर्व में जेल में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और बाहर एक-दूसरे को धमकाने की घटना भी हुई थी। इसके अलावा यह गैंग रतलाम शहर में आए दिन शक्ति प्रदर्शन के नाम पर रैली निकालने का काम भी करती थी। लोगों से अवैध रूप से चंदा भी वसूलते थे। आरोपियों का विश्वास ग्रुप संचालित हो रहा था। वहीं, मृतक युवकों का केसरिया ग्रुप संचालित था। पुलिस इस तरह की सक्रिय गैंग की सूची भी तैयार कर रही है। पुलिस रतलाम में संचालित इस तरह की गैंग की सूची तैयार कर रही है, जो कि धर्म और संस्कृति के नाम पर आए दिन वाहन रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करती है। 

आरोपियों और मृतकों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के बाद पता चला कि जिन पर परिजन और ग्रामीण आरोप लगा रहे थे, उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया। मामले में पुलिस ने अभी तक हिस्ट्रीशीटर सूर्यपाल सिंह पिता मदन सिंह पडियार उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ोदिया, राहुल पिता शंकरलाल जाट उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रामगढ़ (थाना सैलाना), बबलू पिता अमृतलाल गुर्जर उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बिबड़ोद (थाना दीनदयाल नगर थाना), शैलेंद्र उर्फ शेलू पिता रमेश डिंडोर उम्र 28 वर्ष, निवासी पीपली चौक (नामली), अंकित पिता मुकेश कुमावत उम्र 28 वर्ष, निवासी नामली, योगेश भंवरलाल राठौर उम्र 23 वर्ष, निवासी नामली, अभिषेक पिता रणछोड़ जाट उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम धमोत्तर (थाना नामली) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त काले रंग की क्रेटा सहित तीन कार, एक फावड़ा और डेढ़ लाख के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यह हैं फरार आरोपी 
कान्हा जाट, दीपक जाट, प्रदीप जोशी, समरथ चौधरी सभी निवासी ग्राम नेगड़दा, रोहित कुमावत, दीपक गेहलोत, विजय मेट, सौरभ गेहलोत सभी निवासी नामली, सौरभ रोंगे (मराठा) निवासी रतलाम, राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा कला, दीपक गुर्जर निवासी बिबड़ोद (रतलाम), चरणसिंह जाट निवासी नेगड़दा, ध्रुव जाट निवासी नामली एवं भगवान सिंह निवासी ग्राम बड़ोदिया (थाना नामली) की फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें