फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: स्कूली छात्राओं से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सात बालिकाओं और एक बुजुर्ग को आई चोट

Fri, 15 Mar 2024 01:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम

सार

नौगांव कला निवासी शासकीय कन्या हाई स्कूल नामली की छात्राएं सुबह 7 बजे गांव से वैन क्रमांक एमपी 43 जेडसी 1372 में सवार होकर नामली के लिए निकली थीं। नामली-पल्दुना फंटे पर जावरा की ओर से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
रतलाम में स्कूली छात्राओं से भरी वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम-जावरा फोरलेन मार्ग स्थित पल्दुनी फंटे पर छात्राओं से भरी वैन को एक ट्रक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। वैन में सवार सात छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें 108 की मदद से रतलाम में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेकर छात्राओं के समुचित उपचार के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौगांव कला निवासी शासकीय कन्या हाई स्कूल नामली की छात्राएं सुबह 7 बजे गांव से वैन क्रमांक एमपी 43 जेडसी 1372 में सवार होकर नामली के लिए निकली थीं। नामली-पल्दुना फंटे पर जावरा की ओर से आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार सात छात्राएं घायल हो गईं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां घायल छात्राओं का उपचार किया गया। छात्राओं के परिजन भी रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और डॉक्टर से चर्चा कर छात्राओं के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

वैन में सवार छात्रा दीपिका ने बताया कि हम सभी गांव नौगावा कला की निवासी हैं और नामली के शासकीय स्कूल की छात्राएं हैं। आज दोपहर 2 बजे हमारा सोशल साइंस का पेपर है। उसके पहले हमें कोचिंग जाना था। इसके लिए हम सुबह 7 बजे गांव से वैन में सवार होकर नामली के लिए निकले तभी पल्दुना-नामली फंटे पर एक ट्रक वाला टक्कर मारकर फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से वैन में सवार हम सभी को चोटें आई हैं। इधर सूचना मिलने पर कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर देवेंद्रसिंह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और छात्राओं से चर्चा की। 
विज्ञापन


ये छात्राएं हुई घायल
ट्रक की टक्कर से वैन में सवार दीपिका पिता दिनेश धाकड़ (15), पायल पिता प्रकाश धाकड़ (14), दीपिका पिता ईश्वरलाल धाकड़ (14), अर्पिता पिता कैलाश धाकड़ (14), लक्ष्मी पिता रघुनंदन शर्मा (14) तथा राधा पिता भरतदास बैरागी (14) घायल हुई है। सभी छात्राओं को पैर व हाथ में चोट आई है। डॉक्टर ने फ्रैक्चर की आशंका के चलते दीपिका व राधा का हाथ व पैर का एक्सरे किया है। बाकी छात्राओं को मामूली चोट आई है। वैन में छात्रा राधा के दादाजी मनोहरदास पिता नारायण दास बैरागी (60) भी सवार थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। जिन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें