फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: 125 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ नौ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर की भाभी करती थी जावरा में ड्रग सप्लाई

Wed, 03 Apr 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

दो अलग-अलग कार्रवाई में 125 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ नौ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। मंदसौर जिले की भाभी जावरा में ड्रग्स सप्लाई करती थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले की जावरा पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की कुल 125 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की है। पुलिस ड्रग तस्करी के नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मंदसौर की दपंती समेत राजस्थान और जावरा के आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन


एमडी ड्रग तस्करी और खरीद-फरोख्त के मामले में की गई कार्रवाई का बुधवार को एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने खुलासा करते हुए बताया, जावरा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ईदगाह के सामने मुख्य मार्ग से आरोपी शिवा उर्फ शिवनारायण पिता बसंतीलाल परिहार उम्र 33 वर्ष, निवासी सोनी कॉलोनी दलोदा-जिला मंदसौर को उसकी पत्नी नीलू पति शिवा परिहार उम्र 30 वर्ष, प्यारू पिता नबिनूर मेव उम्र 57 वर्ष निवासी हम्मालपुरा जावरा, आरिफ पिता मोहम्मद रइस खान उम्र 23 वर्ष एवं फरीद उर्फ गोलू पिता मोहम्मद साबीर खान उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी अकब बिजली घर जावरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 60 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई, जिसकी कीमत छह लाख रुपये बताई गई। 

वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने जावरा उप जेल के पीछे मुख्य मार्ग से आरोपी नितिन पिता प्रदीप सिंह मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी होलीथड़ा डग जिला झालावाड़, नदीम पिता अब्दुल कादर उम्र 35 वर्ष निवासी नाना साहब का मोहल्ला, उमर पिता पुत्तन खान शेख उम्र 36 वर्ष निवासी ऊंटखाना, शाकीर उर्फ मुर्गा पिता हमजा बक्श उम्र 62 वर्ष निवासी नाना साहब का बाग सभी निवासी जावरा को गिरफ्तार किया है। इन सभी के कब्जे से 65 ग्राम एमडी जब्त की गई है, जिसकी कीमत छह लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस तरह पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 12 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की 125 ग्राम एमडी ड्रग जब्त कर कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी लोधा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर सामने आया कि ड्रग्स तस्करी के तार प्रतापगढ़ राजस्थान के देवलजी से जुड़े हुए हैं। आरोपी देवलजी से ड्रग लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस सारे पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि एमडी की तस्करी में गिरफ्तार आरोपी शिवा उर्फ शिवनारायण दलौदा जिला मंदसौर ने पूछताछ में बताया कि किसी को शक न हो। इसके लिए वह पत्नी नीलू को तस्करी के दौरान साथ में रखता था।

एमडी ड्रग नीलू अपने कपड़ों में छिपाकर दलौदा से जावरा लाया करती थी। साथ ही जब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल की जांच की गई तो गिरफ्तार आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल में भाभी कोड वर्ड लिखकर नीलू पति शिवा के नंबर सेव किए हुए थे। एमडी की डिमांड के लिए उसी नंबर पर जावरा के गिरफ्तार आरोपी मोबाइल लगाकर नशीला पदार्थ मंगाते थे और फिर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर जावरा में एमडी ड्रग की सप्लाई की जाती थी। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेकर मामले में और भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें