फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस का ब्रेक फेल, चपेट में आने से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल

Fri, 12 Jan 2024 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम

सार

रतलाम शहर के सैलाना बस स्टैंड बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस बेकाबू हो गई और बस ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बेटे की मौत हो गई जबकि पिता करीब 20 फिट दूर जा गिरे।
विज्ञापन
रतलाम में स्कूल बस के ब्रेक फेल हो गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर के सैलाना बस स्टैंड बच्चों को लेने जा रही स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस बेकाबू हो गई और बस ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बेटे की मौत हो गई जबकि पिता करीब 20 फिट दूर जा गिरे। वहीं बस चालक ने बस को कंट्रोल करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से बस को टकरा दिया, जिससे ट्राली पलट गई। हादसे के बाद स्कूल बस को जब्त कर क्रेन की मदद से पुलिस थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतलाम के सैलाना बस स्टैंड ओव्हरब्रिज के पास श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की स्कूल बस (MP 43 E 0218) ने पंचेड़ निवासी बसंतीलाल प्रजापति की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठा बसंतीलाल का बेटा लखन बाइक से नीचे गिर गया और बसंतीलाल टक्कर के बाद करीब 20 फिट दूर जा गिरे। बस चालक ने बस को रोकने के लिए आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बस को टकरा दिया जिससे ट्राली पलट गई और बस वहीं रुक गई। बस रुकते ही बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद 18 वर्षीय लखन को टैक्सी में डालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने लखन को मृत घोषित कर दिया। बसंतीलाल अपने बेटे लखन के साथ रतलाम खरीदी के लिए आए थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। लखन बसंतीलाल का इकलौता बेटा था। 

इधर स्थानीय लोगों ने ट्रॉली को सीधा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस जब्ती में लेकर क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया। बताया जा रहा है कि स्कूल बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी बस के ब्रेक फेल होने की जानकारी आई है। यह भी बताया जा रहा है कि बस को नियंत्रित करने के लिए बस चालक ने खाली ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी। अगर ट्रैक्टर ट्रॉली बीच में नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जांच अधिकारी देवीलाल पाटीदार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें