फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: डॉक्टर पर लगा नशे में मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 25 Jul 2022 09:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक डॉक्टर पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है। घायल का इंदौर में उपचार चल रहा था, लौटने के बाद उसने शिकायत की है। 
विज्ञापन
एक डॉक्टर पर मारपीट करने का आरोप लगा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर में पदस्थ एक डॉक्टर के खिलाफ सैलाना थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर जीवन चौहान सहित उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की। मारपीट की यह घटना करीब 10 दिन पुरानी है, जिसमें अब जाकर शिकायत होने पर पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मारपीट करने वाले डॉक्टर पर नशे में होने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


सैलाना थाना पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत रतलाम की राजबाग कॉलोनी निवासी जयराज मकवाना ने की। जिस पर पुलिस ने डॉक्टर जीवन चौहान, बबलू डाबी और जीतू चौधरी के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार घटना 9 जुलाई की है। उसने अपने परिचित डॉक्टर सीपी राठौड़ के साथ बोदिना स्थित पाली हाऊस पर पार्टी रखी थी। इसमें डॉ. राठौड़ तथा भाई मंयक मकवाना भी आए थे। 

आते ही मचाया हुड़दंग
डॉ. सीपी राठौड़ ने पार्टी में सीनियर डॉ. जीवन चौहान को भी आमंत्रित किया था। रात करीब 10 बजे डॉ. जीवन चौहान अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में पहुंचे थे और आते ही हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। काम करने वाले धर्मेन्द्र पाटीदार ने उन्हे रोका और समझाइश दी तो डॉ. जीवन चौहान उनके साथी विवाद करने लगे। जयराज ने मना किया तो गाली देना शुरू कर दी। बाद में  मारपीट की। बाद में भाई मयंक, डॉ. सीपी राठौड़ व धर्मेन्द्र ने बीच-बचाव किया था। बाद में निजी अस्पताल ले गए, जहां से इंदौर ले गए थे। वहां उपचार के बाद घायल ने रतलाम पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें