कलेक्टर जमीन का कब्जा दिलाने खुद मौके पर पहुंच गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एक पीड़ित ने उसकी जमीन पर कब्जे की शिकायत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से की। पीड़ित की बात सुनकर कलेक्टर पुलिस और प्रशासन के हमले को लेकर मिडटाउन पहुंचे। यहां कलेक्टर को दूर खड़ा गुंडा नजर आया तो उसे बुलाकर उसकी रंगदारी उतार दी और पीड़ित को जमीन पर कब्जा दिलाया।
कलेक्टर ने हिस्ट्रीशीटर गुंडे अज्जू शेरानी से कहा कि लोगों को धमकाया तो 2 मिनट में तुम्हारी गुंडागर्दी उतार देंगे। कलेक्टर की इस बात पर अज्जू ने जब अनावश्यक की बातें शुरू की तो कलेक्टर ने उसे पुलिस थाने भिजवा दिया। दरअसल हिस्ट्रीशीटर बदमाश अज्जू ने प्रताप नगर और मिडटाउन क्षेत्र में कई जमीन और प्लॉट पर अवैध कब्जा कर रखा था।
पीड़ितों ने कलेक्टर को बताया कि उनके द्वारा जब भी प्लॉट पर काम शुरू किया जाता है तो अज्जू और उसके साथ के गुंडे वहां आते हैं और डरा धमकाकर मजदूरों को भगा देते हैं। आमजन की परेशानी को सुनकर कलेक्टर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वयं पीड़ितों का कब्जा दिलवाने पहुंचे और लोगों को राहत दिलाई।
कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से चर्चा की और जब उसे पता चला कि अज्जू कुछ दूरी पर खड़ा है और उन्हें घूर रहा है तो कलेक्टर ने उसे बुलाकर कहा कि शराफत से जिन लोगों के प्लॉटपर कब्जा है, उन्हे लेने दो। लोगों को डरा धमका कर तुम जो गुंडागर्दी कर रहे हो उसे हम 2 मिनट में उतार देंगे। बदमाश की रंगदारी उतारने के बाद कलेक्टर ने उसे स्टेशन रोड थाने भिजवा दिया है। जहां पुलिस ने उसके खिलाफ़ कार्रवाई की।