फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टू तबाही के दावे पर विवाद: आनंद महिंद्रा से लेकर सीएम यादव तक ने की तारीफ, अजनार नदी की सफाई का सच क्या?

Mon, 07 Sep 2026 04:15 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

ब्यावरा की अजनार नदी को अकेले साफ करने का बिट्टू तबाही का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। CM मोहन यादव समेत कई लोगों ने तारीफ की, लेकिन स्थानीय लोगों और नगरपालिका ने दावे पर सवाल उठाकर अलग बात कह दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
बिट्टू तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यावरा की अजनार नदी की सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आए बिट्टू तबाही के दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं। कुछ दिन पहले बिट्टू तबाही ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने अकेले ही पूरी अजनार नदी को साफ कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा, क्रिकेटर केविन पीटरसन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई लोगों ने उसकी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने भोपाल में प्रमाणपत्र देकर उसे सम्मानित भी किया था। अब स्थानीय लोगों और नगरपालिका ने उसके दावे पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


क्या कहना है स्थानीय लोगों का?
स्थानीय निवासी मुकेश शर्मा और श्याम दांगी का कहना है कि एक व्यक्ति अकेले 10 किलोमीटर लंबी नदी को कैसे साफ कर सकता है। उनका कहना है कि अजनार नदी में 12 से अधिक छोटे-बड़े नाले आकर मिलते हैं, जिनसे रोजाना पन्नी, कचरा और मलबा नदी में पहुंचता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिट्टू तबाही ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए थे। पहला वीडियो गर्मी के दिनों का था, जिसमें नदी कचरे से भरी नजर आ रही थी। दूसरा वीडियो 10 तारीख को आई बाढ़ के बाद का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि तेज बहाव के कारण नदी का कचरा बह गया और इसके बाद नदी साफ दिखाई देने लगी।

आगे क्या दावा किया?
स्थानीय लोगों का दावा है कि नदी के किनारे लगे पाइपों में आज भी कचरा फंसा हुआ है। पेड़ों पर पन्नियां लटकी हैं और किनारों पर सैकड़ों पन्नियों के ढेर दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि ये बाढ़ के पानी के साथ आए कचरे के निशान हैं। बिट्टू तबाही का वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया ने उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की थी। हालांकि, बिट्टू ने अपने माता-पिता के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। उसने कहा था कि वह क्या कर रहा है, यह वह अपने परिवार को नहीं बताना चाहता।
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली पीजी हादसे में एमपी के छात्र की मौत: कटनी से पढ़ने गया था अक्षत, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; कोहराम

बिट्टू तबाही के दोस्त अमन ने क्या बताया?
वहीं, बिट्टू तबाही के दोस्त अमन यादव का कहना है कि बिट्टू तबाही नदी गंदी होने पर अक्सर सफाई करने जाता था। अमन के मुताबिक, बिट्टू तबाही ने नदी में जेसीबी भी चलवाई है। उसका दावा है कि नदी सिर्फ बाढ़ के पानी की वजह से साफ नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजनार नदी की सफाई के लिए लंबे समय से अजनार बचाओ समिति के राम भील और दिवंगत जेएल मारोटिया अभियान चलाते रहे हैं। हर साल प्रशासन और स्थानीय संगठनों की मदद से नदी की सफाई की जाती है।
साल 2022 में ब्यावरा के पूर्व विधायक रामचंद दांगी ने विधानसभा में अजनार नदी के सौंदर्यीकरण को लेकर सवाल भी लगाया था। उन्होंने नदी को 2022-23 के बजट में शामिल करने की मांग की थी।

ब्यावरा नगरपालिका के सीएमओ ने क्या बताया?
ब्यावरा नगरपालिका के सीएमओ इकरार अहमद ने बताया कि बिट्टू तबाही ने जिस जगह का वीडियो बनाया था, वहां कम गंदगी थी। उसे साफ कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सीएमओ के मुताबिक, नगरपालिका वर्ष 2016 से ही नदी की सफाई के लिए हर साल अभियान चला रही है। नदी को गहरा करने का काम भी किया गया है।
विज्ञापन


बहरहाल, सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही को मिल रही वाहवाही के बीच अजनार नदी की जमीनी स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सवाल यह है कि क्या एक व्यक्ति वास्तव में 10 किलोमीटर लंबी नदी को अकेले साफ कर सकता है, या फिर बाढ़ के तेज बहाव से नदी का कचरा बह जाने के बाद वह साफ दिखाई देने लगी?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें