फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: एक भाई ने दूसरे भाई के हिस्से की जमीन पर गलत तरीके से काटा प्लाट, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

Sat, 26 Aug 2023 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक भाई ने दूसरे भाई की जमीन पर गलत तरीके के प्लाट काट दिया। गजब तो यह है कि उस जमीन पर निर्माण कार्य भी हो रहा है। फिलहाल, पीड़ित भाई न्याय की गुहार लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिला मुख्यालय की प्रतिष्ठित कालोनियों में से एक नगर के बीचो-बीच स्थित पीटी कंपनी में बेचे गए प्लाट के मामले ने 10 साल बाद दोबारा से तूल पकड़ा है। मामले में फर्जी तरीके से प्लाट विक्रय करने के आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि विक्रय करने वाले के भाई ने ही लगाए हैं और कोतवाली पुलिस से मामले की लिखित में शिकायत भी की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, राजगढ़ निवासी मुबारिक खान पिता इब्राहिम खान ने इंदौर निवासी शरीफ खान पिता इब्राहिम खान के खिलाफ शिकायती आवेदन कोतवाली थाने में देते हुए कहा, पीटी कंपनी के पीछे स्थित आवासीय भूमि जिसका सर्वे क्रमांक 695/2 रकबा 0.198 है। जो कि आवेदक ने झंडी बाई से विधिवत रजिस्ट्री कर क्रय की है और भूमि आवेदक के अधिपक्ष में राजस्व में भी अंकित है।

भूमि को शरीफ खान पिता इब्राहिम खान अपनी निजी भूमि बताकर प्लाट विक्रय कर रहा है और उन प्लाटों पर खरीदार निर्माण कार्य भी कर रहे हैं। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने निर्माण कार्य पर रोक और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें