फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: दलित अतिथि शिक्षक के परिवार को दबंगों ने गांव से बाहर निकाला, राजीनामा करने का बनाया जा रहा दबाव

Wed, 22 Nov 2023 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh News: राजगढ़ जिले में दलित अतिथि शिक्षक के परिवार को दबंगों ने गांव से बाहर निकाल दिया है। साथ ही पुराने केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। भयभीत अतिथि शिक्षक ने संकुल प्राचार्य से स्कूल बदलने निवेदन किया है।
विज्ञापन
दबंगों ने गांव से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेशपुरा गांव में दबंगों ने एक दलित परिवार को गांव से बाहर निकाल दिया। ऐसे में मंगलवार को पीड़ित परिवार अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा, जहां उन्हें दबंगों पर उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया गया और पुलिस के संरक्षण में पीड़ितों को वापस गांव पहुंचाया गया।

विज्ञापन


एसपी ऑफिस पहुंचे दलित परिवार के पीड़ितों के अनुसार, गांव के दबंगों ने उनके परिवार को गांव से निकाल दिया और हैंडपंप से पानी भरने से भी रोक दिया गया। साथ ही जातिसूचक शब्द कहे गए। पूरा घटनाक्रम पुराने केस में राजीनामा करने को लेकर हुआ, जिसमें पूर्व में वे लोग हमारे द्वारा उनकी थ्रेसर मशीन से गेहूं न निकलवाने की बात पर छह नवंबर को हमारे परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी और जातिसूचक शब्द भी कहे थे।

इस पर पुलिस ने दबंगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। उसी केस के राजीनामे के लिए 20 नवंबर को हमारे परिवार पर दबंगों ने फिर से दबाव बनाया और हमला करते हुए मारपीट की और गांव से बाहर निकाल दिया, जिसकी शिकायत लेकर हम एसपी साहब के पास आए हैं। उन्होंने हमें उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित परिवार का एक युवक लक्ष्मण सिंह जो की गांव में ही अतिथि शिक्षक है। उसने फोन पर हुई चर्चा के दौरान बताया कि वह गांव में ही अतिथि शिक्षक है। लेकिन वह इस पूरे घटनाक्रम से इतना डरा हुआ है कि उसने अपने संकुल प्राचार्य से मौखिक यह भी कह दिया कि उसका स्कूल बदल दिया जाए। क्योंकि यहां उसे दबंगों से जान का खतरा है। पीड़ित ने कहा कि वह वर्तमान में प्राथमिक शाला गणेशपुरा में पदस्थ है। लेकिन वहां अब प्राथमिक शाला छुवाडलिया में जाना चाहता है, जिसके लिए उसने अपने संकुल प्राचार्य से निवेदन किया है।

वहीं, मामले में कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रकरण में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी शेष थी। कल छह आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल पहुंचाया गया है। पीड़ित परिवार का यह आरोप गलत है कि उन्हें गांव से बाहर निकाला गया। ऐसा कुछ नहीं था, वे लोग अभी भी गांव में ही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें