फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh Crime: बेटे ने की मां की हत्या...और पूरे दिन लाश के पास बैठा रहा, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 15 Aug 2023 09:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh Crime: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बेटे ने अपने ही मां की हत्या कर दी और दिन भर लाश के पास बैठा रहा। फिर शाम को थाने पहुंचकर खुद ही हत्या की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ के ब्यावरा नगर में सोमवार को हत्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया और थाने पर जाकर इसकी सूचना भी दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, मामला ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के भंवरकुंज में निवास करने वाली 50 साल की सजन बाई मालवीय का है, जिनका सोमवार को उनके ही बेटे जयकिशन मालवीय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह आत्महत्या करने पर उतारू था। उसकी मां ने उसे रोका तो उसने उन पर ही चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटनाक्रम सोमवार सुबह का था और मां की हत्या करने के बाद आरोपी शाम तक मां की लाश के पास ही बैठा रहा। शाम को ब्यावरा शहरी थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया, मृतिका की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें