फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: दो बार हारे भाजपा के पूर्व विधायक फिर प्रत्याशी, अब मंच से मांग रहे हैं माफी, जानिए क्यों

Fri, 27 Oct 2023 03:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/राजगढ़

सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज होते ही अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। राजगढ़ में भाजपा के पूर्व विधायक चुनाव मैदान में हैं। वह अब मंच से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह सभा को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार को चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। पंवार 2013 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2018 के चुनावों और उसके बाद 2020 में हुए उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है तो वे अब कार्यकर्ताओं से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। इसके लिए भाजपा ने अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से भाजपा उम्मीदवार पंवार ने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन आपको लगेगा कि मैंने पार्टी लाइन छोड़ दी है, उसी दिन मुझसे पद छोड़ने को कह देना। मैं एक सेकंड की भी देरी नहीं करूंगा। मुझे पद का कोई मोह नहीं है। मैं पांच साल के लिए विधायक रहा। उस दौरान मेरे किसी भी काम से या अन्य वजह से किसी को हानि हुई होगी तो मैं सभी कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।  आप जो कंहेंगे, वह प्रायश्चित करने को तैयार हूं। मेरी भूल की सजा मेरी पार्टी को मत देना। पार्टी को जिंदा रखना है। पार्टी अमर है। प्रत्याशी आएंगे और जाएंगे। किसी भी छोटी भूल के कारण भाजपा का कमल का फूल मुरझाना नहीं चाहिए।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें