फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: राजगढ़ में BJP ने नए चेहरों से किया परहेज, पूर्व विधायकों पर जताया भरोसा, दो का टिकट कटा

Sat, 21 Oct 2023 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बीजेपी ने नए चेहरों से परहेज किया है। वहीं, पूर्व विधायकों पर भरोसा जताया है। बता दें कि दो विधायकों का टिकट काटा गया है।
विज्ञापन
बीजेपी कार्यालय पर मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी करते हुए 92 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। इनमें राजगढ़ जिले की शेष चार विधानसभाओं में नए चेहरे से परहेज करते हुए पूर्व विधायकों को मौका दिया गया है। जबकि इसके पूर्व में घोषित खिलचीपुर विधानसभा सीट पर भी पूर्व विधायक के नाम की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, बीजेपी ने नरसिंहगढ़ से विधायक राज्यवर्धन सिंह और सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार का टिकट काटा गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई 5वीं सूची में राजगढ़ विधानससभा सीट से पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, ब्यावरा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मोहन शर्मा और सारंगपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गौतम टेटवाल का नाम शामिल है। जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, शुरुआत में जारी की गई सूची में घोषित खिलचीपुर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक हजरीलाल दांगी के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

गौरतलब है कि राजगढ़ की पांचों विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस और भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं और दोनों ही दलों ने नए चेहरे से परहेज किया है। एक ओर जहां कांग्रेस अपने दो विधायक और दो पूर्व विधायक के साथ पुराने प्रत्याशी के साथ मैदान में है और ब्यावरा विधायक का टिकट काटा गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी पांचों सीटों पर पूर्व विधायकों को मौका दिया है और नरसिंहगढ़ व सारंगपुर विधायक का टिकट काटा गया है।
विज्ञापन


राजगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर का मुकाबला भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव से होगा, जिन्हें वे पूर्व में भी 31,183 मतों के अंतर से पराजित कर चुके हैं। ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी का मुकाबला भाजपा के पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार से होगा। नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरिश भंडारी का मुकाबला भाजपा के पूर्व विधायक मोहन शर्मा से होगा। सारंगपुर विधानसभा मे कांग्रेस के पूर्व व वर्तमान प्रत्याशी कला महेश मालवीय का मुकाबला भाजपा के पूर्व विधायक गौतम टेटवाल से होगा। वहीं, खिलचीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियवृत सिंह खींची का मुकाबला भाजपा के पूर्व विधायक हजरीलाल दांगी से होगा, जिन्हें वे पूर्व में 29,756 मतों के अंतर से पराजित कर चुके है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें