फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: ऑटो से टकराया सीएम के काफिले का स्पेयर वाहन,13 वर्षीय किशोर घायल, एसपी लेकर पहुंचे अस्पताल

Sun, 04 Aug 2024 09:34 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में चल रहे स्पेयर वाहन से एक ऑटो टकरा गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने घायलों को सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायलों को एसपी वा प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर ऑटो मुख्यमंत्री के काफ़िले में साथ चल रहे स्पेयर वाहन से टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए,जिन्हें राजगढ़ एसपी ने सारंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मौसम के खराब होने के चलते रविवार को शाजापुर जाने के लिए भोपाल से कार से निकले मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले के पीछे चल रहे स्पेयर वाहन वाहन से सारंगपुर में नेशनल हाईवे पर स्थित शिमला होटल के सामने साइड में जाने की कोशिस करने के दौरान एक ऑटो टकरा गया। ऑटो चालक पति आरिफ उसकी पत्नी और बच्चों को लेकर जा रहा था। घटना में महिला और एक बच्चे को मामूली खरोच आई हैं, जबकि आमीन पिता आरिफ उम्र 13 की कमर और पैर में चोटे आई है। घटना के दौरान एसपी आदित्य मिश्रा और प्रभारी कलेक्टर भी मुख्यमंत्री के काफिले का फॉलो कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बेहोशी की हालत में घायल बच्चे को एसपी आदित्य मिश्रा और प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी सारंगपुर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। एसपी ने बताया की घटना में कोई गंभीर नहीं है, एक्सरे करवाया गया मामूली चोटे आई हैं।

 

घायलों को एसपी वा प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

 

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि उक्त घटना के पश्चात राज्यमंत्री गौतम टेटवाल भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों को उचित उपचार वा शासकीय मदद का भी भरोसा दिलाया। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के 50 हजार की सहायता राशि और उसके ऑटो की मरम्मत के लिए भी आश्वस्त किया गया है।

मौके पर मौजूद राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि सीएम के काफिले के साथ जो स्पेयर वाहन चलता है। पचोर से सारंगपुर जाने के दौरान ये हादसा हुआ है, जिसमें खान साहब के परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को भी गंभीर चौंटे नहीं आई है। घायल परिवार के उपचार और उसके क्षतिग्रस्त ऑटो की मरम्मत आदि की व्यवस्था भी शासन प्रशासन की ओर से कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें