फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़: विवाहिता को प्रेमी के साथ देखा तो ससुराल वालों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया

Sun, 27 Feb 2022 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले में महिला और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। बताया जाता है कि महिला को प्रेमी के साथ जंगल में आपत्तिजनक हालत में पति ने देख लिया था। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विवाहिता और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले में अमानवीय व्यवहार की तस्वीर सामने आई है। एक महिला और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया। बताया जाता है कि महिला को प्रेमी के साथ जंगल में आपत्तिजनक हालत में पति ने देख लिया था। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सुठालिया थाना क्षेत्र में शनिवार की है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। बताया जा रहा है कि राजगढ़ के सुठालिया के खनौटा गांव में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे गांव में रहने वाले युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद आक्रोशित पति ने अपने परिवारजनों की मदद से दोनों को पकड़ लिया और खेत पर स्थित पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। दोनों को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो भी बनाया और वायरल किया गया।

हंगामे की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां महिला और उसका प्रेमी पेड़ से बंधे मिले। पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया। जांच में पता चला कि महिला के ही परिजन और पति ने इन्हें बांधा और मारपीट की है।
विज्ञापन

 
सुठालिया थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच गए थे। एक पेड़ से बंधे हुए एक महिला और युवक मिले हैं, जिन्हें मुक्त करवाकर थाने लाया गया है। युवक की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट व जान से मारने की धाराओं के साथ गलत तरीके से रोकने, अपमानित करने के लिए हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें