फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: शिकारपुरा में टापू पर फंसी 60 गायों का रेस्क्यू, SDERF और होमगार्ड की टीम ने पहुंचाया सुरक्षित स्थान

Tue, 01 Aug 2023 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

Rajgarh News: मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के शिकारपुरा गांव में 60 गायों का रेस्क्यू किया गया। यह रेस्क्यू राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (State Disaster Emergency Response Force) ने किया। रेस्क्यू के बाद गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गायों का किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ की सिंचित परियोजनाओं में से एक मोहनपुरा डैम इस वक्त लबालब भरा हुआ है और उसका पानी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खाली हिस्सों को भी जलमग्न कर चुका है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करने वाले लगभग 60 गौवंश शिकारपुरा गांव में मोहनपुरा डैम के पानी से घिरे गए टापू में फंस गईं, जिसे SDERF और होमगार्ड की टीम में रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

विज्ञापन


SDERF टीम के प्लाटून कमांडर रंजीत भिलाला ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करने वाली लगभग 50 से अधिक गाय शिकारपुरा गांव में मोहनपुरा डैम के पानी से घिरे टापू में फंस गई हैं।

ऐसे में यदि और अधिक बारिश होगी और डैम में पानी और बढ़ा तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। सूचना पर जिला होमगार्ड कमांडेंट सुमन बिसोरिया के निर्देशन में मौके पर पहुंची SDERF और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर टापू पर फंसी लगभग 60 गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें