फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नए संभागायुक्त माल सिंह भयडि़या ने किए खजराना के दर्शन, फिर संभाली कुर्सी

Tue, 01 Aug 2023 08:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पूर्व संभागायुुक्त पवन शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल के समय मैने संभागायुक्त की कुर्सी संभाली थी। तब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। इंदौर में टीम वर्क के साथ इस महामारी को लड़ा। वह समय यादगार रहेगा।

विज्ञापन
नए संभागायुक्त ने पदभार ग्रहण किया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

37 माह का कार्यकाल पूरा करने के बाद संभागायुक्त पवन शर्मा का तबादला भोपाल हो गया। उनके स्थान पर 2006 की बैच के आईपीएस माल सिंह भयडि़या ने इंदौर संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वेे खजराना गणेेश मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। भयडिया सात माह पहले ही भोपाल संभागायुक्त बनाए गए थे, लेकिन उनका तबादला इंदौर कर दिया गया।

मंगलवार को संभागायुक्त माल सिंह मोती बंगला पहुंचेे। यहां उपायुक्त संजय सराफ व अन्य अफसरों नेे पुष्प गुच्छ देकर नए संभागायुक्त का स्वागत किया। इसके बाद संभागायुक्त ने अफसर व कर्मचारियों के साथ परिचय बैैठक की।

कोरोनाकाल के समय का टीमवर्क यादगार रहेगा

पूर्व संभागायुुक्त पवन शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल के समय मैने संभागायुक्त की कुर्सी संभाली थी। तब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। इंदौर में टीम वर्क के साथ इस महामारी को लड़ा। वह समय यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों में जनसहभागिता की भाव भी कभी भूला नहीं जा सकता है।

अपर कलेक्टरों को दी जिम्मेदारी

कलेक्टर इलैया राजा टी ने तबादला होकर आए नए अफसरों के बीच कार्य विभाजन किया।डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव को खुडैल, अक्षय सिंह मरकाम को कनाडि़या, डिप्टी कलेक्टर विनोद राठौर को महू एसडीएम बनाया गया। गोपाल सिंह वर्मा को सांवेर एसडीएम बनाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें