फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: 'वाह भाई वाह' टीवी शो में शैलेश लोढ़ा संग नजर आएंगे ब्यावरा के कन्हैया राज, काव्य रचना करेंगे प्रस्तुत

Wed, 26 Jul 2023 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

कविता के सबसे बड़े कार्यक्रम शेमारू चैनल पर प्रसारित 'वाह भाई वाह' कार्यक्रम में 26 जुलाई को नगर के गीतकार कन्हैया 'राज' अपनी काव्य-रचनाएं प्रस्तुत करते नजर आयेंगे।
विज्ञापन
वाह भाई वाह कार्यक्रम में नजर आएंगे ब्यावरा के कन्हैया राज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-दुनिया के विख्यात मंच-संचालक कवि शैलेश लोढ़ा के मंच संचालन में शेमारू चैनल पर प्रतिदिन प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम 'वाह भाई वाह' में अपनी काव्य-रचनाओं की प्रस्तुति के लिए कवि कन्हैया 'राज' को बीते दिनों मुंबई आमंत्रित किया गया था, जहां बसरा स्टूडियो में उनके एपिसोड की शूटिंग सम्पन्न हुई थी। जानकारी के अनुसार आज (26 जुलाई) को प्रसारित होने वाले एपिसोड में कन्हैया राज नजर आएंगे।
विज्ञापन




विभिन्न टेलीविजन चैनलों सहित देश भर के 'अखिल भारतीय कवि-सम्मेलनों ' में अपनी श्रंगारिक रचनाओं से नगर ही नहीं, बल्कि समस्त जिले को गौरवान्वित करने वाले कवि 'राज' को लोकप्रिय कार्यक्रम 'वाह भाई वाह' में देखने को समस्त जिलेवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनका यह इंतजार बुधवार को समाप्त हो जायेगा, जब वो कविता के सबसे बड़े मंच पर अपने नगर की 'काव्य-प्रतिभा' को प्रस्तुत करते हुए दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें