फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: रिश्तेदार ने किया युवक पर हमला, मरा समझकर भाग गए आरोपी, पेट्रोल पंप कर्मियों ने बचाई जान

Wed, 02 Aug 2023 08:06 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ में दलित युवक को उसी के रिश्तेदार बहला फुसलाकर ले गए और गला काटने का प्रयास किया, जिससे युवक बू्री तरह घायल हो गया। घायल युवक को मरा हुआ समझ आरोपी भाग गए। वहां मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर करेड़ी रोड पर स्थित एसआर पेट्रोल पंप के समीप एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। जहां एक दलित युवक रामबाबू वाल्मीकि निवासी मोहनपुरा कॉलोनी को उसी के दो रिश्तेदार बहला फुसलाकर करेड़ी रोड पर लेकर आए और उसके गले पर धारधार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई। वहां मौजूद पेट्रोलपंप कर्मियों ने घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


दरसअल, मामला राजगढ़ जिला मुख्यालय की मोहनपुरा कॉलोनी में निवास करने वाले दलित युवक रामबाबू वाल्मीकि का है। जिसे सोमवार की रात उसी के रिश्तेदार रंजीत और अर्जुन वाल्मीकि बहला फुसलाकर राजगढ़ लेकर आये और करेड़ी रोड पर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसआर पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले ऑपरेटरों के घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं अस्पताल चौकी में पीड़ित युवक के बयान लेकर आगामी कार्रवाई पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें