फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भड़काऊ भाषण मामले में गौहर चिश्ती संग घर जांच करने पहुंची पुलिस, खुलेंगे ये अहम राज

Wed, 20 Jul 2022 01:27 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

भड़काऊ नारा लगाने वाले आरोपी गौहर चिश्ती को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पुलिस उसके घर खादिम मोहल्ले लेकर पहुंची
विज्ञापन
गौहर चिश्ती को अजमेर लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर दरगाह के निजाम गेट से भड़काऊ नारा लगाने वाले आरोपी गौहर चिश्ती को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पुलिस उसके घर खादिम मोहल्ले लेकर पहुंची। सूत्रों की माने तो तलाशी के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले है। सुरक्षा के लिहाजा से इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही। यह 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड में हैं। रिमांड के दौरान गौहर चिश्ती ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस को गौहर के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। जिनकी जांच साइबर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गौहर चिश्ती के मोबाइल की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की जा रही है। 17 जून को गौहर ने नुपुर को लेकर एक भड़काऊ भाषण दिया था। इस मामले में 25 जून को मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। गौहर को पनाह देने को लेकर भी अभी कई सवाल खड़े हुए हैं। जिनके जवाब अजमेर पुलिस तलाशने में जुटी हैं। वहीं, उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की हत्या से गौहर चिश्ती का कनेक्शन जुड़ने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। 

सूत्रों की माने तो गौहर चिश्ती के मोबाइल से ऐसे कई व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं, जिनका संबंध पीएफआई से होने की जानकारी मिली है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोहर चिश्ती अजमेर में दंगे भड़काना चाहता था। अजमेर जिला पुलिस गौहर चिश्ती से पूछताछ कर चुकी है। अब 22 जुलाई को गौहर चिश्ती का रिमांड समाप्त हो रही है। लेकिन पुलिस पूछताछ में गौहर चिश्ती से क्या राज खुले यह बताने से अजमेर पुलिस फिलहाल साफ तौर पर इंकार कर रही है ।
विज्ञापन


बता दें कि, 17 जून को गौहर चिश्ती ने अजमेर शरीफ के बाहर भड़काऊ भाषण दिया था। पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के मामले में भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विरोध में नारेबाजी की थी। पुलिस ने आरोपी गौहर चिश्ती को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें