फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: नागौर में चुनावी चर्चा; एक साथ दिखे RLP-कांग्रेस के नेता, बोले- विकास लाने के लिए दम चाहिए

Thu, 16 Nov 2023 06:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज नागौर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ। यहां नेताओं से जनता के सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। इसी सिलसिले में आज हमारा कारवां नागौर विधानसभा पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने नेताओं से बात की और जनता के सवाल पूछे।

विज्ञापन




कांग्रेस के मोहम्मद सादिक ने बताया कि 20 साल में कुछ विकास तो हुआ नहीं और पांच से यहां विधायक बीजेपी का ही है। इस लिए क्षेत्रीय  विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। हां जो योजनाएं गहलोत सरकार लेकर आई है उसका फायदा जरूर मिला है।

विपरीत सरकार के कारण नहीं हुआ विकास
वहीं, बीजेपी से ओझा जी ने माना कि नागौर का विकास नहीं हुआ है, लेकिन उसका कारण भाजपा के विधायक नहीं हैं। उसका कारण कांग्रेस सरकार ही है, सभी जानते हैं जब भाजपा का विधायक है तो उसको उस हिसाब से बजट नहीं दिया जाता कि वो विकास करा सके। उसकी उपेक्षा की जाती है। विपरीत सरकार रहने से ही यहां विकास की कमी रही। फिर अपनी ही बात में फंस गए ओझा जी। सवाल पूछा गया कि इससे पहले जब बीजेपी की सरकार थी तब तो यहां विधायक भी भाजपा का था फिर क्यों विकास नहीं हुआ। इस पर भाजपा नेता ओझा जी बोल गए वो नाराज थे क्योंकि उनको मंत्री नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


जनता का मन यहां के व्यक्ति विशेष को ही जिताने का है
हरेंद्र मिर्जा पर लोगों ने कहां कि सरकार चाहे जो भी अगर उनको विधायक बनते हैं तो विकास होगा ही होगा। यहां के व्यक्ति विशेष को ही जिताने का लोगों ने मन बनाया है। शर्मनाक बात तो ये है कि यहां से लोकल प्रत्याशी बीजेपी को मिल ही नहीं रहा। हरियाणा से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर आए हैं हम उनका समर्थन किस प्रकार करें। बीजेपी के एक मंत्री पर जब खिलाड़ियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा तब सब उसका समर्थन करने में लग गए और तो और मोदी जी ने भी कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें