फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: विश्वविद्यालय के अंदर छात्रा का यौन शोषण, दो प्रोफेसरों पर लगा आरोप

Thu, 04 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विश्वविद्यालय के अंदर एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसका आरोप विश्वविद्यालय के ही दो सहायक प्रोफेसरों पर लगा है। यह घटना राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की है। 

विज्ञापन


घटना के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को कुलपति का प्रभार दे दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय में धारा 57 भी लागू कर दी गई है। 

वहीं, पीड़िता के पिता ने उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। पत्र में उन्होंने लिखा है 'चित्रकला विभाग के सहायक प्राध्यापक ने मेरी बेटी को अपने कमरे में बुलाया, जहां पहले से ही गायन विभाग के सहायक प्राध्यापक मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने कमरा बंद कर दिया और मेरी बेटी का मुंह दबा दिया और कहा कि अगर आवाज निकाली तो तुम्हें परीक्षा में फेल कर दूंगा। इसलिए हम जैसा कहते हैं, वैसा ही करो। इसके बाद उन्होंने मेरी बेटी का यौन शोषण किया और धमकी देते हुए कहा कि अगर यह बात किसी तो बताई तो जान से मार देंगे।' 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले विश्वविद्यालय में आर्थिक अनियमितताओं और प्रोफेसरों और कुलपति के बीच विवाद की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन्हीं विवादों को लेकर कुलपति को हटाने का फैसला किया गया। 

वहीं, प्रो. लवली शर्मा का कहना है कि कुछ प्रोफेसरों को नियमों के खिलाफ नियमित किया जा रहा है और जब मैंने इस पर आपत्ति की तो मुझे कुलपति के पद से हटा दिया गया। 
विज्ञापन


छात्रा से यौन शोषण मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय ने एक जांच समिति का गठन किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें