Love Jihad: इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में लव जिहाद को लेकर जारी बहस को तेज कर दिया है। खास बात यह है कि मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब भोपाल में भी इसी प्रकार के एक और मामले को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप थाने में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला सब इंस्पेक्टर ने मुस्लिम युवक के खिलाफ धोखे से शादी करने और पहचान छिपाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। युवक ने अपना नाम 'अमन' बताकर शादी की, लेकिन बाद में उसकी असल पहचान 'इश्तिहाक अहमद' के रूप में सामने आई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2018 में भोपाल में हुई थी, जब महिला आरक्षक पद पर कार्यरत थी और सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रही थी। उस दौरान आरोपी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में एक कैफे चलाता था और खुद को 'अमन' बताता था। नजदीकियां बढ़ने के बाद 2019 में दोनों ने विवाह कर लिया और एक बेटा भी है।
महिला ने बताया कि जब उसे सच्चाई का पता चला और उसने विरोध किया, तो आरोपी मारपीट पर उतर आया। आखिरकार महिला ने मंडीदीप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।