फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raisen: तहसीलदार का बाबू पचास हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, भूमि की नपती-नामांतरण के मामले में मांगी थी घूस

Mon, 15 May 2023 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन जिले में 20 एकड़ भूमि की नपती-नामांतरण के काम के बदले एक लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। वह रिश्वत के पचास हजार रुपये लेते रंगेहाथों पकड़ाया है। 
विज्ञापन
Bribe - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में लोकायुक्त ने तहसीलदार के बाबू को पचास हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू 20 एकड़ भूमि की नपती-नामांतरण के लिए आवेदक से एक लाख की रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भोपाल संभाग के लोकायुक्त के पास विवेक मालवीय निवासी मंडीदीप ने आठ मई को शिकायत की थी। उसने बताया कि वह अपने अधिवक्ता के साथ रायसेन जिले का काम देखता है। उनके क्लाइंट की 20 एकड़ भूमि की नपती-नामांतरण के लिए तहसीलदार रायसेन के कार्यालय का बाबू आरएन साहू उर्फ गुड्डू भैया एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप तैयार किया। 

लोकायुक्त ने आवेदक को आरोपी बाबू के पास पचास हजार रुपये लेकर भेजा। 15 मई को रायसेन जिले के तहसील कार्यालय में जैसे ही तहसीलदार के बाबू आरएन साहू ने रुपये लिए, वैसे ही भोपाल संभाग की लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी, मनोज पटवा, नीलम पटवा, विकास पटेल, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, मुकेश सिंह, मनमोहन साहू,हेमेंद्र पल, मनोज मांझी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें