फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसेन: नर्मदा किनारे मिली जबड़े जैसी रहस्यमयी आकृति, पूजा करने पहुंचे ग्रामीण, जांच के लिए पहुंचेंगे विशेषज्ञ

Wed, 11 Nov 2026 10:15 AM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

नर्मदा नदी किनारे बच्चों को खेलते समय खुदाई के दौरान दांतों वाली विशाल जबड़े जैसी आकृति मिली है। ग्रामीण इसे देवता मानकर पूजा कर रहे हैं। प्रशासन ने संभावित जीवाश्म को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मिट्टी में दबा मिला विशाल दांतों वाला जबड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के देवरी क्षेत्र के पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे एक विशाल जबड़े जैसी रहस्यमयी आकृति मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल है। मंगलवार को कुछ बच्चे नदी किनारे मिट्टी की खुदाई कर रहे थे, तभी उन्हें दांतों वाली मूर्ति जैसी पत्थर की आकृति दिखाई दी। यह आकृति जमीन में नीचे तक धंसी हुई है। ग्रामीण इसे अज्ञात देवता मानकर पूजा करने लगे हैं।

विज्ञापन




मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने मीडिया को बताया कि रायसेन जिले में नर्मदा नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक रहस्य मौजूद हैं। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि जिस स्थान पर यह आकृति मिली है, उसे सुरक्षित किया जाए, ताकि संभावित जीवाश्म को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, शराब पीने से रोकने पर युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, हुई मौत
विज्ञापन


कलेक्टर के अनुसार इस आकृति की वास्तविक पहचान और महत्व का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह किस जीव की संरचना है और कितनी पुरानी है। कलेक्टर स्वयं भी पतई गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण करेंगे।

फिलहाल इस आकृति को हाथी के जबड़े का हिस्सा होने की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों की जांच के बाद ही इसकी वास्तविक पहचान सामने आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें