रायसेन में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसे भोपाल जा रही चार्टर्ड बस ने कुचल दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
जानकारी के अनुसार हादसा रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर सांची रोड स्थित माखनी का बताया जा रहा है। जबलपुर से भोपाल की ओर जा रही चार्टर्ड बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक का नाम चतर सिंह (60) बताया जा रहा है जो अपने गांव माखनी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। एक्सीडेंट की जानकारी लगते ही ग्रामीण आसपास से घटनास्थल पहुंचे और बस में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही ड्राइवर वहां से मौका देख भाग निकला।
थाना कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों को समझाया। शव को शांति वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम होगा। थाना प्रभारी ने बताया है मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि दुर्घटना में सवारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ग्रामीण बस में तोड़ फोड़ कर रहे थे, लेकिन कुछ ही नुकसान हो पाया है समझाने के बाद ग्रामीण मान गए थे।