फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दमोह में राय फैमिली के यहां आयकर की छापेमारी, शंकर राय बोले- 10 साल से इंतजार था, आज बहुत खुश हूं

Sat, 08 Jan 2022 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह में राय फैमिली पर छापेमारी के बाद इसके प्रमुख शंकर राय ने कहा है कि मैं इस दिन का काफी समय से इंतजार कर रहा था। मैं बहुत खुश हूं कि आयकर ने यहां छापेमारी की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में आयकर विभाग की छापेमारी के के तीसरे दिन शनिवार को राय फैमिली के प्रमुख शंकर राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि मुझे 10 साल से आयकर की छापेमारी का इंतजार था। आज वह दिन आया और मैं बहुत खुश हूं। 

विज्ञापन


50 साल से भर रहे हैं टैक्स, सब कुछ कानूनी है
राय ने कहा कि मैं आज 74 साल का हूं। 24 साल की उम्र से आयकर भर रहा हूं। यहां जो भी नकदी और आभूषण मिले हैं, सब वैध हैं। हमारे पास कृषि, पंप, टावर और अन्य माध्यमों से जो भी पैसा आता है, हम उसका रिटर्न भरते हैं। उन्होंने कहा कि आज छापेमारी के बाद मेरी चिंता खत्म हो गई। मैं भी चाहता था कि दमोह की जनता को यह पता चल जाए कि हमारे पास कितना पैसा है। राय ने कहा कि हमारे यहां करीब साढ़े तीन किलो सोने के जेवर निकले थे, जिनमें से केवल सवा किलो सोने के जेवर टीम अपने साथ ले गई है। वह भी हमें वापस मिल जाएंगे क्योंकि वह जेवर पुराने समय के हैं, जो मेरे माता-पिता ने उपहार में दिए थे।

'हम केस लड़ेंगे और अपना पूरा पैसा वापस लेंगे'
राय ने कहा कि पानी के टैंक में नोटों से भरा बैग हमारे यहां नहीं मिला है। वह बैग मेरे भाई के यहां मिलने की खबर है। बड़ी-बड़ी पेटियां और बैग में दस्तावेज और नोट भरकर गए हैं, यह बिल्कुल सही बात है। हमारे यहां शराब की दुकान और बसों से 10, 50 ओर सौ के नोट ज्यादा आते हैं। इसलिए उन्हें रखने के लिए बैग बुलाई गई थी। यदि उनके पास नंबर दो का पैसा होता तो वह सभी नोटों को दो हजार के नोट में तब्दील कर चुके होते। प्रतिदिन हमारे यहां 16 से 17 लाख रुपये शराब दुकान और बसों से आता है। हमारे पास कुछ भी अवैध नहीं है। जो पैसा टीम लेकर गई है उसके लिए हम केस लड़ेंगे और अपना पूरा पैसा वापस लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें