फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया-राहुल के ये किस्से सुनेंगे, लोटपोट होकर हंसेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के भाषण लोकसभा चुनाव में बड़े दिलचस्प होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों नेता सोनिया गांधी, राहुल और मनमोहन सिंह पर लतीफों को किस्सागोई के अंदाज में सुना रहे हैं। जिन पर लोग सभाओं में तालियां पीटते हैं। कांग्रेसी हलकों में नेता हैरान हैं।

मुख्यमंत्री ने बड़वानी जिले के जुलवानिया की सभा में कहा कि राहुल गांधी को तो यह भी पता नहीं होगा कि प्याज जमीन के ऊपर उगती है या नीचे उगती है।

गुड़ का पेड़ होता है या..

नरेंद्र सिंह तोमर ने इसी बात को मंदसौर के अत्रीमाता सभा में कुछ इस तरह कहा, ‘राहुल गांधी को तो यह भी पता नहीं कि अफीम की खेती पेड़ पर होती या जमीन के नीचे।’
 
मंदसौर की सभा में तोमर ने अपने बुंदेलखंड के कांग्रेसी मित्रों के हवाले से राहुल गांधी का किस्सा सुनाया, ‘बुंदेलखंड में राहुल गांधी कांग्रेस के नेताओं से गुड़ का पेड़ पूछ रहे थे।

उन्हें कौन बताए कि गुड़ का पेड़ होता है या गुड़ बनाया जाता है।’
विज्ञापन

दूल्हे का पता नहीं

तोमर ने सोनिय गांधी पर भी एक किस्सा सुनाया, ‘एक बार सोनिया गांधी हेलीकाप्टर से खरगौन पहुंची। ऊपर से खरगौन लाल-लाल दिखाई देने का कारण पूछने लगीं। साथ वालों ने बताया कि यहां लाल मिर्च का उत्पादन बहुत होता है।

लोग इस लालमिर्च को छतों पर सुखाते हैं। सोनिया कहने लगीं कि हम लाल मिर्च की कीमतें बढ़ा देते हैं और किसानों से कहेंगे कि हरी मिर्च उगाना बंद कर दो।’

बैतूल की सभा में शिवराज ने एक और रोचक किस्सा सुनाया, ‘भाजपा ने तो नरेंद्र मोदी को दूल्हा हीरो बनाकर चुनाव में उतार दिया। कांग्रेस ने बारात निकाली लेकिन राहुल गांधी ने दूल्हा बनने से ही इनकार कर दिया।’

झाबुआ रतलाम की सभा में शिवराज ने कहा, ‘कांग्रेस की हालत उस बारात जैसी हो चुकी है, जिसमें बाराती, घोड़ी सब तैयार है, लेकिन दूल्हे का कोई अता पता नहीं है।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें