फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में जान फूंकेंगे राहुल के ये तीन सूत्र

Mon, 20 Jan 2014 09:45 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/ अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में पस्त पड़ी कांग्रेस में जोश भरने के लिए उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कमान अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने भोपाल यात्रा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीन सूत्र दिए हैं।
विज्ञापन


एक, महिला कांग्रेस में सबकी सुनी जाएगी और तमाम महिलाओं के सुझाव लेकर घोषणा पत्र बनाया जाएगा।

दो, कांग्रेस विधानसभा चुनाव क्यों हारी इसकी पूरी जानकारी उन्हे है और लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विरोधी काम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन, एक नौजवान अरुण यादव को प्रदेशाध्यक्ष बना दिया है, इसलिए पूरी ताकत से विरोध करने के लिए निकल पड़ो।

अरुण यादव को चेता दिया है कि भोपाल और दिल्ली के चक्कर नहीं लगाते रहें। अपनी टीम के साथ गांवों में निकल पड़े और जमीनी स्तर पर काम करे। राहुल ने करीब चार बैठकों में ये सूत्र कांग्रेस के नेताओँ और कार्यकर्ताओं को दिए।

मिंटों हॉल में महिलाए
महिला कांग्रेस ने देशभर से करीब ढाई सौ महिलाओं को बुलाया था। ये अलग-अलग वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं थीं।

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा के अलावा वहां एक महिला सरपंच भी थी, महिला नर्स भी थी और महिला डॉक्टर भी।

किन्नर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने उनका हमेशा ध्यान रखा, इसलिए कांग्रेस को उनका ध्यान रखना चाहिए।

इंदौर की एक दृष्टिबाधित महिला ने विकलांगों को ध्यान में रखकर कई सुझाव दिए जिन्हें उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्यान से सुना।

राहुल ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। वह महिला राज्यसभा में जाने की बात कर रही थी। गुलाबी गैंग की संपत बाई ने भी अपने सुझाव दिए।

पार्टी की अंर्तकथा
राहुल गांधी की प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान वहां सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सत्यव्रत चतुर्वेदी और प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव।
विज्ञापन


चुनाव हारने वाले वीरसिंह रघुवंशी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुनील खांडे ने विजयलक्ष्मी साधौ के खिलाफ जब कुछ बोला तो राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सब पता है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव क्यों हारी।

इसकी समीक्षा वे लोकसभा चुनाव के बाद करेंगे। अभी लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए।

ब्लॉक और जिलाध्यक्षों की बैठक
राहुल गांधी ने कहा कि अब नौजवान नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। उन्हें गांवों में जाकर मेहनत करनी चाहिए और पार्टी के लिए काम करना चाहिए। वे भोपाल और दिल्ली के चक्कर नहीं लगाते रहें।

ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के बीच राहुल ने कहा कि हार के बारे में जितनी दिग्विजय और अरुण की जिम्मेदारी है, उतनी ही आपकी है। आप सब लोग जनता के बीच जाकर वे काम लोगों को बता नहीं पाए जो काम कांग्रेस सरकार ने केंद्र में किए थे।

राहुल ने कहा कि हताश होने की जरूरत नहीं है पार्टी लोकसभा का चुनाव जीतेगी। विधानसभा चुनाव हारने से निराश होना ठीक नहीं।

भितरघातियों पर होगी कार्रवाई
राहुल गांधी ने सभी बैठकों में यह स्पष्ट कर दिया कि जिन लोगों ने पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ काम किया है, उनके खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें