फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे राघवजी

Tue, 16 Jul 2013 12:29 AM IST
भोपाल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी ने घरेलू नौकर से दुष्कृत्य के मामले में जमानत के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


राघवजी अभी 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में है। वह भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब राघवजी की जमानत के लिए उनके भाई ने जबलपुर में याचिका लगाई है।

इस बीच पुलिस ने सबूत के तौर पर प्रस्तुत की गई सीडी को जांच के लिए हैदराबाद स्थित सेंट्रल फारेंसिक साइंस लैब में भेजा है। मामले में दो अन्य आरोपी शेर सिंह चौहान और सुरेश सिंह की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पार्टी ने चुनाव के इस मौके पर राघवजी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी के रणनीतिकार यह निष्कर्ष निकाल रहे हैं कि राघवजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का शिवराज सिंह चौहान को चुनाव में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समर्थकों की राय है कि इस कार्रवाई से दो संदेश जाएंगे।

एक, मुख्यमंत्री किसी वरिष्ठ नेता के दबाव में नहीं आते हैं, जैसी कि उनके बारे में धारणा बना दी गई है।

दो, पीड़ित को न्याय दिलाने में मुख्यमंत्री ने जरा भी देर नहीं लगाई और पार्टी के वरिष्ठतम सदस्य के खिलाफ भी कार्रवाई करने में झिझके नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें