फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरवान्वित हुआ इंदौर: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को मिला पद्म भूषण सम्मान, राजनीति में विशेष योगदान के लिए हुआ सम्मान

Tue, 09 Nov 2021 12:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मभूषण से नवाजा। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से सम्मानित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लिए मंगलवार को उस समय गौरव का क्षण आया जब देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) को पद्मभूषण से नवाजा गया। राजनीति में विशेष योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। ताई को सम्मान मिलते ही हर इंदौरी गौरवान्वित हुआ।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। तब ताई ने कहा था कि मैंने हमेशा अपनी सभी भूमिकाओं में सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार काम किया है, शायद यही कारण हो सकता है कि यह सम्मान दिया जा रहा है। यदि आपका काम प्रामाणिक है, तो इसका फल आपको अवश्य मिलता है। सम्मान के सिलसिले में ताई सोमवार को दिल्ली पहुंच गई थीं और वहां पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनसे मुलाकात भी की।



लगातार 8 चुनाव जीतकर बनाया रिकॉर्ड
ताई की उपलब्धि यही नही है कि वे लोकसभा की अध्यक्ष रहीं बल्कि उन्होंने इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार चुनाव जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है। वे देश की एकमात्र महिला सांसद रही जिन्होंने लगातार आठ लोकसभा चुनाव जीते है। महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष बनी थी। वह देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थीं। 
विज्ञापन


पहली बार बनीं थीं पार्षद
ताई का राजनीतिक सफर 1980 के दशक में शुरू हुआ था। वे इंदौर नगर निगम में पार्षद बनीं थीं। इसके बाद उप-महापौर भी बनीं। 1989 से लेकर 2014 तक लोकसभा चुनाव में लगातार जीत हासिल की। अटल बिहारी वाजपेयी  के कार्यकाल में सुमित्रा महाजन ने केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर दूरसंचार और पेट्रोलियम मंत्रालयों में काम किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें