फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: केंद्रीय जेल सागर में सजा काट रहे बंदी की मौत, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 15 May 2023 09:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर केंद्रीय जेल में 2014 से जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मकरोनिया क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सागर के केंद्रीय जेल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे उम्रकैद के बंदी की मौत हो गई। बंदी की तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बंदी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मकरोनिया क्षेत्र में रहने वाला राजेंद्र उम्र 62 साल हत्या के मामले में वर्ष 2014 से जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। रविवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन ने उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कैदी राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें