फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: गणेशोत्सव की तैयारी शुरू, छोटी बाजार में सजेगी जगन्नाथ धाम की झांकी, बड़ा गणपति दरबार भी सजेगा

Wed, 24 Aug 2022 01:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा नगर में इस साल गणेश उत्सव के मौके पर ओडिशा के भगवान जगन्नाथ की झांकी सजाई जाएगी। वहीं, बरारीपुरा स्थित बड़ा गणपति दरबार में इस साल भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। यहां बीते 100 साल से लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।
 
विज्ञापन
गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में जगह-जगह गणेश पंडाल बनाने और सजाने का काम तेजी से जारी है। छिंदवाड़ा के कई स्थानों पर हर साल गणेश जी के भव्य पंडाल सजाए जाते हैं और झांकियां लगाई जाती हैं। ऐसी जगहों पर समिति के कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं। छिंदवाड़ा नगर में इस साल गणेश उत्सव के मौके पर ओडिशा के भगवान जगन्नाथ की झांकी सजाई जाएगी। वहीं, बरारीपुरा स्थित बड़ा गणपति दरबार में इस साल भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। यहां बीते 100 साल से लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


सेट का निर्माण छोटी बाजार  क्षेत्र के पं स्पंदन आनंद दुबे द्वारा किया जा रहा है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र प्रभु, माता सुभद्रा की सुंदर मूर्तियों के दर्शन विशेष गर्भगृह बना कर भक्तों को करवाए जाएंगे। मंदिर की संस्कृति, परम्परा पूजन पाठ विधि-विधान से प्रतिदिन करवाया जाएगा। सेट का निर्माण इस प्रकार किया जा रहा हैं जिसमें भक्तों को भगवान श्री जगन्नााथ महाप्रभु के पुरी धाम के दर्शन की अनुभूति प्राप्त हो।

छिंदवाड़ा के प्रतिष्ठित मंडल द्वारा 45 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। मंडल के सदस्यों बैठक कर सभी से विचार विमर्श किया। गणेशोत्सव को विधि-विधान, शास्त्र सम्मत रूप में मनाए जाने के लिए युवाओं को बताया गया। गणेश प्रतिमा को भव्य व आकर्षक रूप में सजाकर छोटी बाजार लाया जाएगा। छोटी बाजार में इस साल 15 फीट ऊंची प्रतिमा विराजित की जाएगी। जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें